नॉर्थईस्ट के छात्रों के लिए —
NEET काउंसलिंग गाइड
नॉर्थईस्ट से हर साल बहुत से छात्र NEET पास करते हैं, पर यहाँ उन सबके लिए सीटें काफ़ी नहीं हैं। state quota के बाद असली विकल्प MCC की All India Quota, डीम्ड यूनिवर्सिटी, और दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेजों की मैनेजमेंट सीटें हैं।
आख़िरी अपडेट: 18 नवंबर 2026
यह पेज आसान हिंदी में है। रोज़ के counselling notices और पूरी तारीखों के लिए अंग्रेज़ी पेज देखें।
हर राज्य की counselling
लोग अक्सर यह पूछते हैं
नॉर्थईस्ट के किन राज्यों में अपनी counselling है?
आठों राज्यों में सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, पर counselling का ढाँचा अलग-अलग है। असम DME असम के ज़रिए counselling करता है; मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल की अपनी प्रक्रियाएँ हैं।
state quota न मिले तो क्या विकल्प हैं?
MCC की 15% All India Quota, डीम्ड यूनिवर्सिटी, और दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेजों की मैनेजमेंट या NRI सीटें। सब NEET रैंक पर, official counselling से।
ज़रूरी बात: सीट सिर्फ़ official counselling से मिलती है। कोई कॉलेज, कंसल्टेंट या एजेंट सीट बेच या रिज़र्व नहीं कर सकता, और भारत में कैपिटेशन फीस गैरक़ानूनी है। पैसा सिर्फ़ official portal पर या सीधे कॉलेज को दें, और रसीद ज़रूर लें।